12 साल की उम्र में सुसाइड करना चाहती थी बहन, आलिया ने किया दिल को छू लेने वाला ट्वीट

मुम्बई: बॉलीवुड क्वीन आलिया भट्ट जो आजकल रणबीर कपूर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में छाई में हुई हैं. लेकिन आज जो हम आपको बात बताने जा रहे है. वह उनकी बड़ी बहन शाहीन को लेकर है. आपको बता दें कि शाहीन बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राज़दान से बड़ी बेटी हैं.

आलिया ने अपने बड़ी बहन शाहीन को लेकर इमोशनल ट्वीट किया है. इस ट्वीट के साथ आलिया ने एक आर्टिकल शेयर किया है. जिसे शाहीन ने एक पत्रिका के लिखा है. आलिया इस लिंक को शेयर करते हुए यह लिखा है 'मेरी बहन शाहीन तुम बहुत बहादुर हो जिसके कारण तुम 12 वर्ष की उम्र से डिप्रेशन से लड़ाई लड़ी. वह अपने दिल से बात करती है और बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी अपनी समस्याओं पर बात करती हैं.'

 









Alia Bhatt @aliaa08







Shaheen you are brilliant! My sister has battled and lived with depression since she was 12. She speaks her heart out and without any hesitation addresses the giant elephant in the room - Mental health and the LACK of our understanding & acceptance! https://www.vogue.in/content/shaheen-bhatt-on-her-battle-with-depression-and-suicide-mental-health/ 















Shaheen Bhatt on the recent suicides: “It could have been me.”


In the wake of the high-profile suicides of chef and anchor Anthony Bourdain and designer Kate Spade, Bhatt talks about her own lifelong battle with depression, and why “talking about suicide is no...



vogue.in











शाहीन ने अपने इस आर्टिकल लिखा है कि जब भी मैं यह सुनती हूं कि किसी ने डिप्रेशन के कारण अपनी जिंदगी खत्म कर ली है तो मुझे अपना वह समय याद आ जाता है. जब मैं ऐसे बुरे दौर से गुजर रही थी. डिप्रेशन से मेरा सामना 12 साल के उम्र से शुरू हो चुका था. जिसके कारण मैं एक से ज्यादा बार सुसाइड की कोशिश कर चुकी हूं. मुझे लगता था, अगर मैं इस पर बात करती हूं तो लोग मुझे ज्यादा नेगेटिव समझेंगे. लेकिन मेरे पास इस समस्या पर बात करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था.

हाल ही में डिजाइनर केट स्पेड और शेफ एंथनी बुरडैन हाई प्रोफाइल लोगों ने डिप्रेशन के कारण आत्महत्या कर ली. इस पर बात हुए शाहीन ने लिखा है 'स्पेड और एंथनी जैसे ऐसे कई लोग हैं, जो डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे हैं. दुनिया में हर 40 सेकंड में कोई ना कोई आत्महत्या करता है. डब्ल्यूएचओ के रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल  8 लाख लोग आत्महत्या करते हैं. इनमें 50% वैसे लोग होते हैं. जो डिप्रेशन के कारण आत्महत्या करते हैं. डिप्रेशन के कारण आत्महत्या करना आज एक ग्लोबल प्रॉब्लम बन चुकी है.

Comments