पाक की नापाक हरकत: फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में BSF के 3 अफसर और एक जवान शहीद

जम्मू: पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पाकिस्तान की तरफ से बीती रात जम्मू कश्मीर के सांबा के रामगढ़ सेक्टर के चमलियाल पोस्ट पर हुई फायरिंग में बीएसएफ के तीन अफसर सहित एक जवान शहीद हो गए. इसके अलावा तीन जवान घायल बताए जा रहे हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीती रात जम्मू कश्मीर के चमलियाल पोस्ट पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने फायरिंग कर दी. मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर पाकिस्तान ने छोटे आर्म्स और मोर्टार दागे.

हमले में बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट जतिंदर सिंह, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राम निवास, एक सब इंस्पेक्टर और एक जवान शहीद हो गए. हमले में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान की ओर से सीमा पर सीजफायर के उल्लंघन की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. उधर, 29 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच हुई डीजीएमओ स्तर की बातचीत में 2003 के संघर्ष विराम समझौते को लागू करने पर सहमति बनी थी.






ANI @ANI




Four Border Security Force (BSF) personnel have lost their lives in ceasefire violation by Pakistan in Chambliyal sector of Samba. Three BSF jawans have been injured












सोमवार देर रात हुई फायरिंग में 2 जवान शहीद
सोमवार देर रात आतंकियों ने पुलवामा कोर्ट परिसर के गार्ड पोस्‍ट को निशाना बनाया था. इस आतंकी हमले में गार्ड पोस्‍ट पर मौजूद J&K पुलिस के दोनों जवान शहीद हो गए और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल पुलिसकर्मी का इलाज SMHS हॉस्‍पीटल में किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: CRPF के वाहनों को उड़ाने की आतंकी साजिश नाकाम

आपको बता दें कि आतंकी संगठन घाटी में एक बड़े हमले की फिरांक में हैं. मंगलवार को सुरक्षाबलों के काफिलों को निशाना बनाने के लिए आतंकियों ने बाहू त्राल के अवंतिपुरा रोड पर IED ब्‍लास्‍ट करने की साजिश रची. साजिश के तहत आतंकियों ने अवंतीपुरा रोड को काजीगुंड रेलवे स्‍टेशन से जोड़ने वाले लिंक रोड पर IED लगा दिया. यह IED करीब पांच किलो विस्‍फोटक से बना था. आतंकियों को पता था कि CRPF के वाहन पीकेट पार्टियों को लेकर वहीं से गुजरती हैं. आतंकियों का मंसूबा गाड़ी में मौजूद CRPF की पीकेट पार्टियों को एक साथ उठाना था. गनीमत रही कि CRPF की 185वीं बटालियन की फुट पेट्रोलिंग टीम को इस IED के बारे में पता चल गया. जिसके बाद CRPF के अधिकारियों ने तत्‍काल इसकी जानकारी J&K पुलिस के साथ साझा की. CRPF और J&K पुलिस की संयुक्‍त टीम तत्‍काल मौके पर पहुंची और इस IED को डिएक्टिवेट कर नष्‍ट कर दिया.

Comments

  1. I don't even know how I ended up right here,
    however I assumed this put up was once great. I don't recognise who you are however certainly you're going to a well-known blogger when you aren't already.
    Cheers! over the counter viagra

    ReplyDelete

Post a Comment