PICS: इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया, सफर के दौरान कुछ ऐसे की मस्ती

नई दिल्ली: टीम इंडिया 81 दिनों के लंबे दौरे के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद से मुश्किल से मुश्किल क्रिकेट खेलने को तैयार है. उन्होंने कहा कि हम इंग्लैंड में जीतना चाहते हैं. 3 जुलाई से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को आयरलैंड के साथ डबलिन में 27 और 29 जून को दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. विराट कोहली ने माना कि इंग्लिश काउंटी सरे के साथ खेलना उनके लिए फायदे का सौदा हो सकता था, लेकिन जो हुआ उसे वह अच्छा मानते हैं. उन्होंने कहा, "जो हुआ वह मेरे लिए सबसे अच्छी चीज थी. हां मैं वहां जाकर अनुभव प्राप्त करना चाहता था. वह ऐसी जगह है जहां हमने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है. चार साल का अंतराल काफी होता है. इस दौरान आप भूल जाते हैं कि पिछली बार के हालात कैसे थे."

उन्होंने कहा, "मैं उन परिस्थतियों में मुश्किल दौर चाहता था. अब हम वहां खेलने जा रहे हैं. लेकिन अब जब मैं देखता हूं तो लगता है कि अगर मैं उस समय 90 फीसदी फिट होता और उन स्थितियों में खेलता, वहीं अगर तुलना की जाए तो अब अगर मैं 110 फीसदी फिट होकर वहां खेलूंगा तो इसमें अंतर होगा क्योंकि दौरे के लिए मैं पूरी तरह से तरोताजा महसूस करना चाहता हूं."

बता दें कि 27 और 29 जून को होने वाले इस मैच में आयरलैंड की कमान कप्तान गैरी विल्सन संभालेंगे. आयरलैंड ने भारत के खिलाफ अब तक एकमात्र टी-20 मैच खेला है जो उसने 2009 के विश्व कप में टेंट ब्रिज में खेला था. भारत ने इस मैच को आठ विकेट से जीता था जिसमें जहीर खान ने 19 रन देकर चार विकेट लिए थे.


इंग्लैंड दौरे पर रवाना होते हुए बीसीसीई, विराट कोहली, रवि शास्त्री और टीम के बाकी खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपने सफर की मजेदार तस्वीरें शेयर कीं. विराट कोहली ने टि्वटर पर टीम के साथ तस्वीर शेयर की.






Virat Kohli @imVkohli




Off we go. UK Bound! 👍💪@msdhoni @SDhawan25 Arun Kanade








बीसीसीआई ने भी रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की मस्ती के पल सोशल मीडिया पर शेयर किए.



View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter







BCCI @BCCI

enroute England ✈✈










बीसीसीआई ने टीम इंडिया और विराट कोहली की नन्ही फैन राधा के साथ भी कप्तान की तस्वीर शेयर की.






BCCI @BCCI












कोच रवि शास्त्री ने भी स्टाफ के साथ तस्वीर शेयर की.






Ravi Shastri  @RaviShastriOfc













जसप्रीत बुमराह ने प्लेन में महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीर शेयर की.






Jasprit bumrah @Jaspritbumrah93












इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया की तस्वीरें बीसीसीआई ने शेयर कीं.



View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter







BCCI @BCCI




Touchdown England








आयरलैंड टीम:  गैरी विल्सन (कप्तान), एंड्र बालबिरनी, पीटर चेज, जॉर्ज डॉकरेल, जोश लिटल, एंडी मैक्ब्राइन, केविन ओ ब्राइन, विलियम पोर्टरफील्ड, स्टुअर्ट पोयंटर, बॉयड रेंकिन, जेम्स शेनन, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, स्टुअर्ट थॉम्पसन.

Comments