मुंबई: परेल के क्रिस्टल टावर की 12वीं मंजिल में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली/मुंबई: साउथ मुंबई के परेल इलाके स्थित क्रिस्टल टावर में बुधवार सुबह (22 अगस्त) को आग लग गई. टावर के 12वीं मंजिल पर ये आग लगी है. बताया जा रहा है कि क्रिस्टल टावर, रिहायशी बिल्डिंग है. आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है. 10 से 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है. क्रिस्टल टावर में कई लोगों के फंसे होने की आंशका है, जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है.



View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter







जानकारी के मुताबिक,  जिस टावर में आग लगी है, वो 15 मंजिला इमारत है. अभी फायर ब्रिगेड फंसे लोगों को बचाने का काम कर रही है. ये सेकेंड लेवर की आग बताई जा रही है, जो खतरनाक मानी जाती है. आपको बता दें, हिंदमाता सिनेमा के पास ही क्रिस्टल टावर स्थित है. बताया जा रहा है कि 12वीं फ्लोर से आग ऊपर से नीचे की तरफ बढ़ रही है. 10 से 12 गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही है. क्रेन के जरिए लोगों को को बचाने का काम किया जा रहा है.



Comments