श्रीनगर : जम्मू और कश्मीर में रविवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी. सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में मुठभेड़ के बाद चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि आतंकियों के पास से स्नाइपर राइफल और अन्य हथियार मिले हैैं. यह जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों का यह संयुक्त अभियान था.
Comments
Post a Comment