WEEKEND से पहले तेज बारिश ने दिल्ली-NCR के मौसम को बनाया सुहाना

नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में लुका छिपी खेल रहे बादल आखिरकार शुक्रवार को बरस ही पड़े. गुरुवार (09 अगस्त) को तेज धूप के बाद शुक्रवार दोपहर को शुरू हुई बारिश ने लोगों को राहत दी है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली आर उसके आसपास के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के माने तो 11 और 12 अगस्त को राजधानी में तेज बारिश के आसार हैं.

 



View image on TwitterView image on Twitter







ANI @ANI





Visuals from area around Lodhi road, as heavy rainfall lashes Delhi.













स्काईमेट के मुताबिक, इस समय मानसून टर्फ दिल्ली के दक्षिण में है. दक्षिण पूर्वी हवा बह रही है और उसमें नमी काफी ज्यादा है. ज्यादा नमी की वजह से बादल बन रहे हैं और कहीं-कहीं पर बारिश हो रही है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और तेज धूप की जगह काले बादलों ने ले ली. मौसम के बदले रुख ने लोगों को गर्मी से राहत दी है.



View image on TwitterView image on Twitter







ANI @ANI







Rain lashes parts of Delhi. Visuals from the Parliament.








मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 13 अगस्त तक दिल्ली में हल्की बारिश होती रहेगी. आपको बता दें पिछले हफ्ते लगातार बारिश से दिल्ली पानी-पानी हो गई थी. वहीं, केरल में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है. पिछले 48 घंटों में केरल में भारी बारिश और भुस्खलन की वजह से 28 लोगों की मौत हो चुकी है. इतना ही नहीं, कई जगह तो बाढ़ जैसे हालात हैं, जिसकी वजह से जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है.

Comments