छपरा: अपराधियों के हौसले बुलंद, आधी रात युवक की गोली मारकर हत्या










मृतक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी गांव निवासी हेमंत राय के बेटे विक्की कुमार के रूप में की हुई है. मिली जानकारी के अनुसार छपरा से 10-12 लोग एक ऑटो पर सवार होकर गड़खा की ओर जा रहे थे.

इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने टेम्पो को रोक कर पहले लूटपाट की. लूटपाट के दौरान अपराधियों ने तीन चार राउंड गोली चलाई. गोलीबारी के दौरान विक्की को गोली लग गई और उसे आनन-फानन सदर अस्पताल लाया गया, सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने विक्की को मृत घोषित कर दिया .







Comments