बेसहारा लोगों के सहारा हैं महेंद्र भाई पटेल, मानव सेवा को ही बनाया जिंदगी का लक्ष्य

महेंद्र भाई पटेल का पूरा परिवार अमेरिका में बसा हुआ है, लेकिन उन्होंने यहां रहकर लोगों की सेवा करने का फैसला किया











उन्होंने पूरा जीवन दूसरे लोगों की सेवा की और आज भी रोज तीन जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाते हैं. सामान्य तौर पर 76 साल की उम्र में बुजुर्ग लोग या तो अपना समय देव-दर्शन के लिए मंदिरों में बिताते हैं या सुबह शाम गार्डन में टहलते हुए बिताते हैं. लेकिन, महेंद्र भाई एक ऐसा अपवाद है जिनके काम को देखकर नौजवान को भी अपनी आलस्य और मानव सेवा के प्रति अरुचि से शर्म आ जाये.

Mahendra Bhai Patel Human Services big lesson for all of us
लोगों के लिए खुद से खाना बनाते महेंद्र भाई.


महेन्द्र भाई बचपन से देश सेवा और मानवसेवा कर सार्थक जीवन जीते आ रहे हैं. महेन्द्र भाई अलग-अलग तरह से लोगों की सेवा करते हैं. वे भूखों को खाना खिलाते हैं तो गरीब बेटियों की शादियां करवाते हैं. इसके अलावा गरीब बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी करवाते हैं. वे अब तक कई बार सामूहिक विवाह कार्यक्र आयोजित करवा चुके हैं.

Mahendra Bhai Patel Human Services big lesson for all of us
गरीबों के घर खाना पहुंचाते महेंद्र भाई.


महेन्द्र भाई पटेल का पूरा परिवार अमेरिका में स्थायी रूप से रहता है. मानव सेवा की वजह से ही उनके परिवार में किसी चीज की कमी नहीं है. ऐसा कोई नहीं है जो उनके पास पहुंचा और उन्होंने उसकी मदद न की हो. उनकी जीवनशैली से हजारों लोगों को सीख मिलती है.





Comments