बिहार में शुरू हुई छठ पर्व को लेकर चहल-पहल, पटना में छठ घाट पर कार्यक्रम पेश










'बिग गंगा' द्वारा आयोजित तीन घंटे के 'ऑन-ग्राउंड म्यूजिक इवेंट' में भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता व गायक पवन सिंह, अभिनेत्री रानी चटर्जी, केशरी लाल यादव, अभिनेत्री स्मृति सिन्हा, टेलीविजन अभिनेत्री निधि झा, श्यामली श्रीवास्तव, काजल राघवानी, यश कुमार सहित लोकगायक भरत शर्मा ने भागीदारी की.

इस कार्यक्रम में छठ के महत्व को लोगों को दिखाया गया. बिग गंगा के प्रवक्ता नंदकिशोर ने कहा, 'हम निरंतर ऐसे कार्यक्रमों को पेश करने का प्रयास करते रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र को एकसाथ लेकर आए और हमें सीधे हमारे दर्शकों के साथ जोड़े. इस कार्यक्रम में शामिल लोगों का उत्साह वाकई में कमाल का था.'







Comments