विपक्ष ही नहीं, 2019 में पीएम मोदी का मुकाबला मोदी से भी है

देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के लिए वर्ष 2019 एक बेहद चुनौतीपूर्ण साल है. यह चुनौती 2013 में मोदी के उदय के समय की तुलना में कहीं अधिक कठिन नज़र आ रही है. 2013 में मोदी ने सितंबर के महीने में भाजपा का प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनने के बाद प्रचार के रथ खोल दिए थे. भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी एक 10 साल पुरानी सरकार के सामने सपनों और उम्मीदों की थ्री-डी फिल्म दिखाने वाला एक जादूगर खड़ा था.

courtsey By - https://aajtak.intoday.in/story/lok-sabha-election-2019-prime-minister-narendra-modi-opposition-bjp-fight-1-1050946.html

Comments