अंपायर से बदतमीजी करने वाले गिल पर बरसे बेदी, कहा- छीन लो इंडिया-ए की कप्तानी January 05, 2020 Get link Facebook X Pinterest Email Other Apps नई दिल्ली: भारत के दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी पंजाब के ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) के व्यवहार से बेहद गुस्से में हैं. उन्होंने कहा है कि शुभमन गिल ने जो बर्ताव किया है, वह बेहद निंदनीय है. उनका बर्ताव माफ करने लायक नहीं है. बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) ने गिल से इंडिया-ए की कप्तानी छीनने की भी मांग की है. शुभमन गिल ने मोहाली में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी में अंपायर से गाली-गलौच की थी. दिल्ली के खिलाफ इस मैच में अंपायर ने गिल को आउट दे दिया था लेकिन युवा बल्लेबाज इससे खुश नहीं दिखे और अंपायर को कथित तौर पर अपशब्द कहे. इसके बाद अंपायर ने अपना फैसला बदला. दिल्ली की टीम ने इस पर नाराजगी जताई और तब जाकर गिल को पैवेलियन लौटना पड़ा. बिशन सिंह बेदी ने इस इस पर ट्वीट किया, ‘किसी भी खिलाड़ी द्वारा इस तरह का तानाशाही रवैया माफ करने योग्य नहीं है- चाहे वो इंडिया-ए का कप्तान ही क्यों न हो.’ उन्होंने कहा, ‘इससे फर्क नहीं पड़ता कि खिलाड़ी कितना भी प्रतिभाशाली हो, कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं है. उदाहरण पेश करने की जरूरत है. एक बेहतर शख्स को इंडिया-ए की कप्तानी दी जाए.’ शुभमन गिल को न्यूजीलैंड दौर पर इंडिया-ए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जहां वे दो टूर मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगे. शुभमन गिल की गिनती देश के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में होती है. वे आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हैं. Comments
Comments
Post a Comment