खबरदार: दिव्य-भव्य कुंभ अभियान, चुनावी वरदान?

प्रयागराज कुंभ से एक अद्भुत तस्वीर सामने आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज पहुंचते ही सबसे पहले संगम में डुबकी लगाई और उसके बाद उन्होंने सफाईकर्मियों के पैर धोकर उनको सम्मानित किया. पीएम मोदी के प्रयागराज कुंभ आगमन को सियासी गलियारे में लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़ा जा रहा है. पीएम मोदी ऐसे वक्त में कुंभ आए जब देश चुनाव की दहलीज पर खड़ा है. पीएम मोदी ने संगम की गहराइयों में उतरकर बड़ा सियासी संदेश दे दिया है कि हिंद आस्था के सवाल पर मोदी सरकार सबसे आगे खड़ा दिखना चाहती है.

Comments