एक्टर डॉनी ने दिखाई ऐसी दरियादिली, 5600 का खाया खाना और वेटर को टिप में दिए 1.4 लाख!

नई दिल्ली: हॉलीवुड के जानेमाने सिंगर और एक्टर डॉनी वॉलबर्ग (Donnie Wahlberg) ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन को कुछ यूं यादगार बना डाला कि पूरी दुनिया उनकी वाहवाही कर रही है. सोशल मीडिया पर उनकी दरियादिली का किस्सा वायरल हो रहा है. जी हां! डॉनी ने किया ही कुछ ऐसा काम है जिसे सुनकर सब हैरत में हैं. डॉनी ने एक रेस्टोरेंट वेट्रेस को 2020 डॉलर(भारतीय करंसी में 1.4 लाख रुपए) की टिप दी है. आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला...


इस बात की जानकारी डॉनी की पत्नी जेनी ने सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने एक फोटो शेयर करके हर इंसान को दरियादिली का एक बड़ा सबक दिया है. यह फोटो एक बिल का है, जिसके अनुसार डॉनी ने $78 डॉलर (भारतीय करंसी में 5600 रुपए) के बिल पर यह टिप दी है. अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह लेटेस्ट इंटरनेट ट्रेंड 2020 टिप चैलेंज का हिस्सा है. देखिए यह फोटो...



दरअसल नए साल के मौके पर जेनी और डॉनी दोनों मिशीगन के एक जाने माने रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे. जहां इन दोनों ने इंडियन करंसी के अनुसार तकरीबन 5600 रुपए का खाना खाया और वेट्रेस को 1.4 लाख रुपए की टिप दे दी. इस कपल ने बिल पर वेट्रेस के लिए एक प्यारा मैसेज भी लिखा, उन्होंने बिल पर 'हैप्पी न्यू ईयर' लिखकर यह टिप दी. जिसके बाद जेनी ने ट्विटर पर इसका फोटो शेयर किया.





Comments